ख़बर शेयर करें -

आज दिनाँक 4 अगस्त को जवाहर ज्योति दमुवा ढूँगा के वार्ड 35,36,37 से एक शिष्टमण्डल जवाहर ज्योति दमुवा ढूँगा के मालिकाना हक के वर्तमान परिपेक्ष में पूरे प्रकरण की जानकारी के लिये मिला।प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि उनके द्वारा एक जनहित याचिका मा० उच्च न्यायालय में दायर की गई जिसकी संख्या 118/2021 है। जिसकी अगली सुनवाई 3 सितंबर को है ।बल्यूटिया ने कहा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए तत्कालीन कॉंग्रेस सरकार में 20 दिसंबर, 2016 को सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रियाएँ सम्पादित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी जिसपर 13 मई,2020 को तत्कालीन भाजपा सरकार ने रोक लगा दी थी जिससे जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के वासियों को मालिकाना हक मिलने की उमीद टूट गई थी। दीपक बल्यूटिया ने बताया सरकार की 13 मई,2020 की अधिसूचना के खिलाफ उन्होंने मा० उच्च न्यायालय एक जनहित याचिका दायर की। जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के मालिकाना हक का प्रकरण 2021 से मा० उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। 16 जुलाई, 2024 को मा० उच्च न्यायालय द्वारा नगर निगम हल्द्वानी को दो सप्ताह में जवाब देने को कहा। दो हफ्ते 30 जुलाई को पूरा हो गए बावजूद इसके नगर निगम ने जवाब दाखिल नहीं किया। बल्यूटिया ने अपने अधिवक्ता से लोगों की बात कराकर न्यायालय में चल रही जानकारी जानकारी से शिष्टमण्डल को अवगत कराया। शिष्टमण्डल में महेशानंद, महेश वैद्य , जगदीश भारती, तेज राम, मोहन लाल,कृष्ण लाल कोहली, मोहन लाल( एडवोकेट), गोपाल राम ग्वासाकोटी, कृष्ण टम्टा, गोपाल कृष्ण टम्टा, फकीर राम कोहली,दीपक चन्याल, किशन राम, दीपक बल्यूटियाप्रवक्ता उत्तराखण्ड कॉंग्रेस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad