ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने माननीय कुलाधिपति के निर्देशों के क्रम में 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति के अतिरिक्त कार्यभार का निर्वहन किया। 21 दिनों की इस अवधि में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समस्त सदस्यों के सहयोग से उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करेगा तथा नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
इस अवसर पर प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कुलाधिपति के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान करने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक महत्वपूर्ण अकादमिक एवं प्रशासनिक अनुभव रही।
उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग, विश्वास और सकारात्मक सहभागिता से 21 दिनों का यह अतिरिक्त दायित्व सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
प्रो. लोहनी ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय दोनों ही प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार एवं गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों विश्वविद्यालय भविष्य में भी शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और समन्वय की भावना को और मजबूत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad