ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है लिहाजा नैनीताल में पर्यटन गतिविधियों की तैयारियों को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों की बैठक ली, कमिश्नर ने कहा यात्रा सीजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करना होगा जिनकी जो जिम्मेदारियां है वे अपनी जिम्मेदारियों को प्लान के तहत कार्य करना सुनिश्चित करें, इसके अलावा नैनीताल शहर में जो भी कार्य किए जा रहे है जिनमे बोटिंग, साइकिलिंग, कयाकिंग, घुड़सवारी, बाइकिंग शामिल है ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए पुलिस वेरिफिकेशन करने के उपरांत आई कार्ड जारी करने के निर्देश ईओ नगरपालिका नैनीताल को दिए। टैक्सी सचालको द्वारा यात्रियों से मन-माना किराया वसूले जाने का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने एआरटीओ को तत्काल शहर के मार्गो का किराया निधारित करते हुए पब्लिक प्लेस,वाहन पार्किग,टैक्सी स्टेट पर होडिंग बैनर लगाने के निर्देश दिए ताकि आमजन मानस से अधिक किराया न वसूला जा सके, बैठक में आयुक्त ने नगर पालिका ईओ और पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि नैनीताल होटलों का सघन रूप से चेकिंग अभियान चलाकर जांच करें कौन-कौन से होटल पंजीकृत है व कौन पंजीकृत नहीं है की सूची बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad