ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : लोक सभा चुनाव 2024 के पहले फेज का मतदान कल सुबह 7:00 से होगा जो देर शाम 5:00 बजे तक चलेगा, कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों हल्द्वानी में बने निर्वाचन कंट्रोल से अपने-अपने मतदान केदो के लिए रवाना हो गई है, 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी, रिजर्व सहित 1120 पोलिंग पार्टी, 4490 मतदान कार्मिक निर्वाचन का काम देखेंगे, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताएं कि मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए PAC की 2, CAPF की 7 कंपनी लगायी गयी है, शराब की दुकान 17 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल की शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे, इसके अलावा मतदान कार्मिकों को EVM का पूरा प्रशिक्षण दिया जा चुका है, EVM का प्रयोग कैसे किया जाना है और खराब होने की स्थिति में EVM को कैसे बदल जाएगा इसको लेकर मतदान कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad