ख़बर शेयर करें -

राजधानी दून में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद आयोजन स्थल एफआरआई दूनवासियों के लिए वैसा ही छोड़ा गया है। यहां समिट के दौरान राज्य के प्रमुख स्थानों के मॉडल लगाए गए थे। जिन्हें, शहर के आमजन देखने पहुंच रहे हैं।
एफआरआई में उत्तराखंड के मॉडलों के अलावा इस समय समिट के बैनर, कटआउट भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। शहरवासियों के पास सोमवार को एफआरआई में घूमकर पूरे राज्य की छटा एक ही जगह देखने का अंतिम अवसर है।
समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड के इन मॉडलों को देख सराहना की थी। यहां के अधिकारियों ने दोनों को इन मॉडलों की जानकारी दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad