ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम देश का पहला ऐसा नगर निगम है जिसने चैत्र नवरात्रों के मौके पर अष्टमी नवमी के दिन कन्याओं को भोज कराने की शुरुआत की है, आज दूसरा ऐसा मौका था जब हल्द्वानी नगर निगम में पर्यावरण मित्रों यानी स्वच्छता कर्मियों की 101 कन्याओं को भोजन कराया गया और कन्याओं से हल्द्वानी नगर निगम और प्रदेश और देश की समृद्धि सुख और खुशहाली की कामना की गई,

यह देखिए वीडियो..

कन्या भोज की ये शानदार तस्वीरें हल्द्वानी नगर निगम से हैं, आज दूसरा ऐसा मौका है जब स्वच्छता कर्मियों यानी पर्यावरण मित्रों की 101 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया, हालांकि इस कन्या भोज में कन्याओं की संख्या 150 के आस-पास पहुंच गई, नियर गजराज सिंह बिष्ट ने मेयर बनने के बाद आज दूसरी बार चैत्र नवरात्र में कन्याओं से आशीर्वाद लिया, नगर निगम कैंपस में पूजा अर्चना हुई, माता रानी का पूजन हुआ और उसके बाद कन्याओं को भोज कराया गया, इस मौके पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को भोजन करना ही माता रानी की सच्ची सेवा और आस्था है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 14 से लेकर 16 अगस्त तक एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी में होने वाली वार्षिक परीक्षायें लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं के चलते अब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सम्पन्न होंगीं।

इस मौके पर स्वच्छता कमी और कन्याओं की माताएं भी गदगद नजर आई, उन्होंने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज आयोजित होने का मतलब है कि नगर निगम स्वच्छता कर्मियों को अपने परिवार की तरह मानता है, उन्होंने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज का आयोजन उनके लिए भगवान की किसी आशीर्वाद से कम नहीं है,

यह भी पढ़ें 👉  शिवेंद्रालय स्पेशल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोहकी धूम,

राहत मसीह ने कहा पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को नगर निगम में कन्या भोज करना समरसता और समानता का प्रतीक है, इसके लिए उन्होंने पूरे नगर निगम और महापौर का आभार जताया,

नगर निगम में आयोजित कन्या भोज के रंगारंग और शानदार तस्वीरों ने यह साबित कर दिया है की माता रानी के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं, स्वच्छता कर्मियों को कन्या भोज कराने की हल्द्वानी नगर निगम के इस पहल की सराहना पूरे देश में की जा रही है,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad