ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: क्वींस पब्लिक स्कूल, दमुवाढूंगा, हल्द्वानी में आयोजित छठे स्वर्गीय श्री जसवंत सिंह होलकर इंटर स्कूल बालक एवं बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम में भुवन जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, भाजपा उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने फाइनल मुकाबलों में पहुंची सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भुवन जोशी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि, तिकोनिया ठंडी सड़क पर स्थित एस के नर्सिंग होम और हॉस्पिटल..

उल्लेखनीय है कि भुवन जोशी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहते हैं। युवाओं के प्रोत्साहन, सामाजिक गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी रहती है। वह समाज के हर वर्ग के बीच अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोगों से निरंतर संवाद और संपर्क बनाए रखते हैं।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ऑरम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि महर्षि विद्या मंदिर स्कूल उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में सिंथिया स्कूल विजेता तथा क्वींस पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी. कांग्रेस मे मचा हड़कंप...

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं फुटबॉल के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में टूर्नामेंट अध्यक्ष आर.पी. सिंह, सचिव विक्रम सिंह मार्की एवं कोच सूरज गोस्वामी सहित आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad