ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में दुदुली के पास मैक्स वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

नैनीताल के धारी ब्लॉक के दुदुली के पास सोमवार की दोपहर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि हादसे में घायलों को पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया है।