ख़बर शेयर करें -

किच्छा। ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में हुए युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज कुछ ही दिनों में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की रात पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पर शिवा नामक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 18 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 20 अप्रैल को आरोपी शिवा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि मृतक दीपक आरोपी के रिश्तेदार की लड़की से बातचीत करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। घटना की रात बनखंडी मंदिर के पास दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया, जो दीपक की मौत का कारण बना।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: मौसम का रेड अलर्ट....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad