ख़बर शेयर करें -

गंगोलीहाट : बेल पट्टी गंगोलीहाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट विजय चंद्रा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। यूथ आर्मी के सहयोग से वह क्षेत्र के जरूरतमंदों को चिन्हित कर हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रा ने विवेकानंद इंटर कालेज के हाईस्कूल छात्र इशू बिष्ट की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी एक साल की फीस जमा की। ग्राम पाली के दिव्यांग कैलाश राम को उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए व्हीलचेयर भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जागेश्वर मास्टर प्लान के कार्यों का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

अधिवक्ता विजय चंद्रा ने युवाओं से क्षेत्र के अति-निर्धन लोगों की सूची मांगी है, ताकि वे भविष्य में भी उनकी हर संभव मदद कर सकें। उनके इस जज्बे की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad