ख़बर शेयर करें -

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव गांव में रख जताया गुस्सा, प्रशासन से मांगी गारंटी

हल्द्वानी। हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार सुबह जंगल में घास लेने गई 55 वर्षीय महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। मृतका की पहचान कमला फर्त्याल उर्फ कमला देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कमला सुबह जंगल गई थीं, लेकिन दोपहर एक बजे तक वापस नहीं लौटीं। पड़ोसियों ने खोजबीन शुरू की तो घटनास्थल के पास उनका मंगलसूत्र, चप्पल और अन्य सामान मिला। आशंका गहराने पर ग्रामीण जंगल में आगे बढ़े, जहां कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त ने अवैध रूप से संचालित पेंट फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह देखिए वीडियो.

घटना से गुस्साए ग्रामीण शव को जंगल से बाहर लेकर आए और सड़क पर रख दिया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी से सीधा सवाल किया..

“आगे ऐसी घटना नहीं होगी, इसकी गारंटी कौन देगा?”

पहले भी ले चुका है जान
इसी क्षेत्र में 12 फरवरी को लामाचौड़ के पीपल पोखरा नंबर-1 निवासी गंगा को भी बाघ ने मार डाला था। लगातार दूसरी घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों है।

सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की बेटी भावना बिष्ट, जो सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत हैं, भी मौके पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिनदहाडे चली गोलियां… भाजपा पार्षद ने की नितिन की हत्या..

जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल बोरा, प्रधान कपिल देवका और पूर्व पार्षद प्रमोद तोलिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

लगातार हो रहे हमलों से पनियाली और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाघ को पकड़ने या क्षेत्र से हटाने की ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक लोगों की जान जोखिम में बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad