ख़बर शेयर करें -

भीमताल पुलिस व ANTF कुमाऊँ की टीम ने किया पर्दाफाश

भीमताल पुलिस एवं एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त कार्यवाही 2.683 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, पिकअप एवं अल्टो कार सीज

भीमताल- एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस एवं एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक पवन स्वरूप की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 18.06.2026 को भीमताल बाजार स्थित सोना मटन चिकन शॉप के सामने खुटानी बैंड के पासलाल रंग की अल्टो कार संख्या UK04G-3379 तथा उसके पीछे चल रही बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 को रोककर चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने, टेनिस प्रतियोगिता का किया शुभारंभ....

चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। अल्टो कार व बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, बोलेरो चालक ने अपना नाम अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली जिसके कब्जे से वाहन में 2.683 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के चलते DM ललित मोहन रयाल ने जारी किए सख्त आदेश, वॉशिंग सेंटर और नए पेयजल कनेक्शन पर रोक

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल में मु0अ0सं0-24/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली निवासी- ब्लॉक रोड, मल्लीताल, भीमताल, जनपद नैनीताल
उम्र- 43 वर्ष

2- विजय सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट निवासी- ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल उम्र- 34 वर्ष

फरार अभियुक्त-
बच्चीराम (फरार) गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

बरामदगी-
● 2.683 किलोग्राम अवैध चरस
● बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 (सीज)
● अल्टो कार संख्या UK04G-3379 (सीज)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad