ख़बर शेयर करें -

टिहरी/उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत दुःखद बताते हुए ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ ने हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स ऋषिकेश में विशेष उपचार के लिए स्थानांतरित किया गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :- 600 करोड़ की लागत से काठगोदाम से नैनीताल 33 किमी की टू लेन सड़क का आंगणन केंद्र सरकार को भेजा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad