हल्द्वानी– हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और मंत्री खजान दास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कोटाबाग में एक बड़ा वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल के लिए 50 मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पश्चिम बंगाल और असम के एग्जिट पोल पर बोलते हुए कहा कि जनता अब डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जता रही है। क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल से ही विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं। इसलिए दोनों राज्यों में भाजपा की मजबूत सरकार बनने जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
