ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। घर से सब्जी लेने के लिए गए जग्गी हल्दूचाैड़ निवासी सुनील कुमार पंडा (25) की सोमवार शाम हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव के पास बाइक रपटने से मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क पर पड़ी थी जबकि सुनील पास में मौजूद नहर में अचेत पड़ा था। सुनील कुमार रविवार शाम दोपहिया वाहन से घर से सब्जी खरीदने गया था। हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव पहुंचने पर वह नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहन फिसलने की वजह से हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad