ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही से सहकारी समिति में वित्तीय अनियमितता का खुलासा

गरमपानी मिनी बैंक प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज, जमाकर्ताओं के हितों की सख्त पैरवी

नैनीताल: नैनीताल जनपद के गरमपानी क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी में वित्तीय अनियमितता एवं ग्रामीणों की जमा पूंजी वापस न किए जाने की गंभीर शिकायत पर डीएम ललित मोहन रयाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले में आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

प्रकरण के अनुसार समिति कर्मचारी एवं मिनी बैंक प्रभारी पटल आनन्द सिंह पनौरा पुत्र गंगा सिंह पनौरा निवासी ग्राम धनियाकोट मल्ला कोट एवं अन्य लोगों द्वारा अपने पटल पर रहते हुए ग्रामीण बचत केन्द्र गरमपानी में सदस्यों की जमा धनराशि में वित्तीय अनियमितताएं किए जाने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन निदेशक को इन्डियांज आनेस्ट इंडिपेन्डेंस आनर सम्मान मिलने पर स्टोन क्रेशर एसोशिएसन ने जताई खुशी

मामले में बचत केन्द्र के सदस्यों द्वारा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सभागार, छड़ा खैरना में डीएम के सामने शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश देते हुए आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पूछड़ी से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, वन भूमि से 51 परिवार हटाए, 15 मकान ध्वस्त।

वहीं शुक्रवार को डीएम नैनीताल के आदेशानुसार कोतवाली भवाली में एफआईआर दर्ज किया गया। मामले में शिकायतकर्ता गोपाल सिंह रौतेला सचिव बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लि. गरमपानी विकासखंड बेतालघाट ने गड़बड़ी प्रकरण में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया।

इधर, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि आम जनता की मेहनत की कमाई से किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad