ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी.नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं द्वारा आंचल शहद लीची, बबूल, वन तुलसी फ्लेवर, और आँचल दूध 6 लीटर पॉलिपैक में स्टैंडर्ड और फुल क्रीम में लांच किया गया, यह दोनों उत्पाद आंचल के आउटलेट और अन्य दुकानों पर भी उपलब्ध होंगे, आने वाले दिनों में आंचल की ब्रांडिंग और बिक्री बढ़ाने पर भी जोड़ दिया जाएगा जिससे उत्तराखंड के अलावा पूरे देश के अंदर आंचल को एक नई पहचान मिल सके…

,विशेषकर होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान्न भंडार व कैटर्स की मांग पर आंचल 6 लीटर पैक में उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओ को प्रति पैक 6 रुपए की बचत होगी साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से पॉलीथिन का कम उपयोग किया जा सकेगा। इससे पहले आंचल टैट्रा पैक दूध क्रीम लस्सी छाछ फ्लेवर्ड मिल्क आइसक्रीम आंचल फ्लैक्सी पाउच दूध बाजार में उतारा जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय मे पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती

अब आंचल शहद बाजार में उतारा जा रहा है जो ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगा तथा आंचल ब्रांड मजबूती के साथ बाजार में अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर सकेगा।: मुकेश बोरा, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad