ख़बर शेयर करें -

: हल्द्वानी के काठगोदाम शीशमहल में वार्ड संख्या 1 से लेकर 10 तक की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम द्वारा जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान DM सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, चिकित्सा, उरेडा सहित कई विभागों के स्टाल लगाए गए। जन समाधान दिवस के मौके पर सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सैकड़ो समस्याएं आई जिनका DM ने मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। DM ने बताया कि नगर निगम के सभी 60 वार्डों में इसी प्रकार के जन समाधान दिवस लगाए जाएंगे निवर्तमान मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने कहा की सरकार जनता के द्वारा जाकर उनकी समस्याओं को हल कर रही है। वंदना, DM नैनीताल वहीँ समाधान दिवस में आये लोंगो ने कहा की आमं जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है, और जनता को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ और जानकारी मिल रही है……

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad