ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार–ऋषिकेश कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की शनिवार सुबह एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते दिनों पुलिस कस्टडी में हुए दिनदहाड़े हमले के बाद वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। एम्स प्रशासन ने सुबह करीब 7 बजे उसे मृत घोषित किया। मौत की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलाय मोहंती ने की। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमॉर्टम एम्स ऋषिकेश में ही किया जा रहा है।

पुलिस गाड़ी को घेरकर मारी गई थीं गोलियां

तीन दिन पहले हरिद्वार में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया था। मेरठ के कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को जब कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने लक्सर फ्लाईओवर के पास जाम का फायदा उठाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी को पेट में गोली लगी, जबकि क्रॉस फायरिंग में दो कॉन्स्टेबल भी घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने नैनीताल जिला पंचायत की सबसे हॉट सीट को,भारी मतो से जिताने के लिए उतरे मैदान मे.......

आंतों में लगी गोली, हालत बनी रही नाजुक

परिजनों के मुताबिक गोली विनय त्यागी की आंतों में लगी थी, जिससे भारी अंदरूनी नुकसान हुआ। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और आखिरकार शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

58 से ज्यादा संगीन मुकदमे

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मे भाजपा नेता की गाड़ी से पकड़ी गई शराब..

विनय त्यागी का अपराध जगत में लंबा और खूनी इतिहास रहा है। उस पर हत्या, अपहरण, डकैती जैसी संगीन धाराओं में 58 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मेरठ में उसका नाम पहली बार 2015 में तब सुर्खियों में आया, जब दो युवकों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।

वह बदन सिंह बद्दो, नीरज भाटी और भूपेंद्र बाफर जैसे कुख्यात अपराधियों के गैंग से जुड़ा रहा। लंबे समय तक वह दुबई में भी रहा और बाद में चोरी-छिपे भारत लौटकर दिल्ली में किराए के फ्लैट में रहने लगा। जून 2024 में मेरठ एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad