ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

यह देखिए वीडियो..

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/ लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मौ. रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नं0 14 उजालानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को कुल 300 अदद अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने भाजपा विधायक पर लगाया आरोप....

उक्त सम्बन्ध में कोतवाली लालकुआं में FIR N0- 38/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम मौ0 रफी आदि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
मौ. रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नं0 14 उजालानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस और भाजपा में जोर आजमाइश,

बरामदगी..
Avil इंजेक्शन– 150 अदद
Buprenorphine Injection IP– 150 अदद
(कुल 300 अदद नशीले इंजेक्शन)

आपराधिक इतिहास:- कोतवाली किच्छा में एफआईआर नंबर 82/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाने के सम्बन्ध में बताया गया। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढोत्तरी कर उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad