ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊनी देवी देवताओं, महिलाओं और संस्कृति के खिलाफ खुले मंच से अपशब्द बोलने के मामले में गिरफ्तार की गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मंगलवार को कोर्ट से राहत मिली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय ने ज्योति की जमानत मंजूर कर ली है। ये मामला पूरे प्रदेश में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि ज्योति अधिकारी के खिलाफ हल्द्वानी निवासी जूही चुफाल की शिकायत पर मुखानी थाने में केस दर्ज किया गया था। उन पर प्रदर्शन के दौरान दराती लहराने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 8 जनवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके अलावा ज्योति अधिकारी पर प्रदेशभर के कई थानों में भी केस दर्ज हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख़ौफ! तेंदुए की डर से लोगों का घर से निकला मुश्किल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad