ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आंचल दूध और घी की कीमतों में भारी उछाल

हल्द्वानी: शहर में आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ गया है। नैनीताल दुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में शुक्रवार से बढ़ोतरी कर दी है। प्रशासन विपणन प्रभारी संजय भाकुनी के अनुसार, समितियों से खरीदे जाने वाले दूध की दरों में वृद्धि के कारण उपभोक्ताओं के लिए दाम बढ़ाना अनिवार्य हो गया था। अब बाजार में स्टैंडर्ड दूध 58 रुपये के बजाय 60 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मे मौसम ने बदला मिजाज....

दूध के साथ-साथ घी और अन्य डेयरी उत्पादों के दामों में भी भारी उछाल आया है। घी के दाम सीधे 50 रुपये बढ़ाकर 700 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा असर दही और छाछ पर पड़ा है, जिनकी कीमतों में 25 से 33 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बढ़ोत्तरी से एक सामान्य परिवार का मासिक बजट 150 से 300 रुपये तक बढ़ जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार.. वीडियो...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad