ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुआगांजा इलाके से बीते काफी दिनों से लापता हुए युवक का शव भाखड़ा के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह जंगल में एक शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कमलुआगांजा इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के रूप में की है।

यह भी पढ़ें 👉  बजट तो आता है पर नहीं पहुंचता है गांव तक - विमला तड़ागी

पुलिस के मुताबिक, दीपक लापता चल रहा था और उसकी गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज है। वहीं, शव मिलने की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के दो बच्चे हैं। वहीं, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad