ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: फर्जी तरीके से स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के संगीन प्रकरण में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।तहसीलदार की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे में नए BNS के गंभीर प्रावधान लागू किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से महत्वपूर्ण खुलासे भी किए हैं, जिनसे घोटाले की गहराई उजागर हो रही है। गिरफ्तार मो० फैजान ने स्वीकार किया कि उसने रईस अहमद द्वारा दिए दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र तैयार कराया। यही नहीं, रईस अहमद ने भी कबूल किया कि उसने गलत दस्तावेजों और धन-लेनदेन के आधार पर यह प्रमाणपत्र बनवाया था। आरोपी ने इस फर्जी प्रमाणपत्र का उपयोग कर अपना विवाह प्रमाणपत्र भी तैयार कराया था।

जांच में खुलासा हुआ कि UPCL में तैनात TG Technical Gate Second दिनेश सिंह दासपा फैजान के संपर्क में था और पुराने बिजली कनेक्शन से संबंधित दस्तावेजों की स्टाम्पयुक्त प्रतियां प्रति बिल ₹500 में उपलब्ध कराता था। इन्हीं दस्तावेजों का उपयोग फर्जी प्रमाणपत्र बनाने में किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी में मो० फैजान, निवासी बनभूलपुरा, रईस अहमद, निवासी नई बस्ती व दिनेश सिंह दासपा, कर्मचारी UPCL शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ : हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की भूमिका गंभीर पाई गई है, जिन्हें साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने और उचित विवेचना सुनिश्चित करने हेतु हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को समयानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उ0नि0 जगवीर सिंह, मनोज यादव, हे0कानि0 रमेश कांडपाल और कानि0 शिवम कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad