ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:- हल्द्वानी-काठगोदाम की नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने गुरुवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। नगर निगम का चार्ज संभालते ही उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का एजेंडा साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि गोलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को पूरी तरह साफ कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता में नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहा कि शहर की सड़क, सीवरेज और कूड़ा निस्तारण जैसी बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। आम लोगों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए नगर निगम के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गोलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा पुराने कूड़े (लेगेसी वेस्ट) के साथ प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े (फ्रेश वेस्ट) के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ट्रंचिंग ग्राउंड को पूरी तरह साफ कराना उनकी कार्ययोजना का अहम हिस्सा है।
नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड में दूसरी मशीन भी शुरू कर दी गई है। इससे पुराने कूड़े के निस्तारण में तेजी आएगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
IAS आशिमा गोयल ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाएं और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान नगर निगम की प्राथमिकता रहेगा। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित पैरामीटर को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। उन्होंने बेहतर प्लानिंग और मजबूत व्यवस्थाओं के जरिए हल्द्वानी को और स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक शहर बनाने का कमिटमेंट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad