ख़बर शेयर करें -

यूओयू ने किच्छा एवं सितारगंज, खटीमा क्षेत्रों में चलाया उच्च शिक्षा जागरूकता अभियान।


हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), हल्द्वानी की ओर से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय किच्छा आदि डिग्री कॉलेजों में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान आयोजित किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, अध्ययन सामग्री, परीक्षा प्रणाली तथा अध्ययन केंद्रों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से वे अपनी तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा भी जारी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: बेकाबू ट्रक ने दुकान की छत तोड़ डाली.. वीडियो वायरल...

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन पद्धति, परीक्षा व्यवस्था से संबंधित प्रश्न पूछे। विश्वविद्यालय की टीम ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए रुचि, योग्यता और भविष्य की योजनाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम चयन के लिए मार्गदर्शन दिया।
अभियान में विज्ञान विद्याशाखा के जन्तु विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. एस.एस. कुंजवाल, गणित विभाग के डॉ. कमलेश बिष्ट, भूगोल विभाग के डॉ. प्रदीप पंत तथा भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजेश मठपाल ने सक्रिय सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की अब खैर नहीं! नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी…
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad