नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा खेलो इंडिया के समन्वय से दिनांक 08 मार्च 2026 को प्रातः 09:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह देखिए वीडियो..
कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। यह प्रतियोगिताएँ तीन आयु वर्गों- अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक-में आयोजित होंगी।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए फन जुम्बा सत्र का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।
आयोजक डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं फिटनेस के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिल सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
