ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : “एक शाम व्यापारियों के नाम” कार्यक्रम 15 अगस्त के मौके पर हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल आज़ मीडिया से रूबरू हुआ, 15 अगस्त को हल्द्वानी में श्री गणपति बैंकट हॉल जगदंबा नगर में आजादी उत्सव के मौके पर एक शाम व्यापारियों के नाम आयोजन होने जा रहा है जिसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया की हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए पहली बार सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है एवं व्यापारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस बीमा पॉलिसी का भी शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही बॉलीवुड के कलाकार मनोज वर्मा एवं अजीज खान द्वारा देशभक्ति गाने गाए जाएंगे,

महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने बताया की मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल उपस्थित होंगे और संगठन के बारे में एवं व्यापारी हित के लिए कई घोषणा करेंगे, कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष  विशाल शर्मा ने मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की को संगठन की सदस्यता दिलवाते हुए संगठन के सह संयोजक उत्तराखंड पद की जिम्मेदारी दी एवं नीरज प्रभात गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पाठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय अवध बिहारी शर्मा को प्रदेश सचिव मजीद अली को कार्यकारिणी सदस्य विद्यासागर को नगर कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम कृष्णा रुवाली को जिला उपाध्यक्ष नैनीताल मनोनीत किया गया,

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में 14 जंक्शन पॉइंट्स को सुधारीकरण हेतु चिन्हित किए
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad