हल्द्वानी- भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी द्वारा भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 2026 के जानकारी के विषय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन अतिथि रेस्टोरेंट रामपुर रोड में किया।
प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद एक गैर राजनीतिक समाज सेवी संगठन है जो भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा व पूर्व स्थापना के लिए संकल्पित है।
इसी क्रम में भारत विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पूरे भारतवर्ष में 31 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों के 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रांतीय संयोजक संस्कार भवानी शंकर नीरज ने बताया कि भारत को जानो केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति महापुरुषों और राष्ट्रीय चेतना से नई पीढ़ी को जोड़ने का एक राष्ट्रीय अभियान है। प्रतियोगिता के केवल दो चरण हैं।
प्रथम चरण में अखिल भारतीय लिखित परीक्षा होगी और द्वितीय चरण में मौखिक प्रश्न मंच होगा जो क्रमशः शाखा स्तर, प्रांत स्तर, क्षेत्रीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर में होगा। शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने बताया की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत 42 स्कूलों के 5600 से अधिक बच्चे 31 अगस्त को प्रतिभाग करेंगे।
मीडिया प्रभारी विपुल अग्रवाल ने उपस्थित सभी पत्रकार और छायाकार बांधुओं को समय देने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सचिव डॉ निधि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक मित्तल, भारत को जानो संयोजिका डॉ मोनिका मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
