हल्द्वानी- दिनांक 19.08.2026 को सायं डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियार बन्द लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगणों को सूचित एवं कोतवाली हल्द्वानी से पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया।
दिनांक 19.08.2026 को वादी मुकदमा श्री नारायण दास पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि 10 अज्ञात हथियार बंद अभियुक्तगणों द्वारा kia शोरुम के पीछे स्थित वादी के आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती डालकर वादी व उसके परिचितों के लगभग 08 लाख रु0, 12 मोबाइल फोन व 03 सोने की चैन व अंगूठी आदि लूट तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0 284/26 धारा 310(2) बीएनएस बनाम 10 अज्ञात वन्दूकधारी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सुपुर्द की गयी।
पुलिस कार्यवाहीः-
उक्त डकैती की घटना का डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए डकैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु लगभग 50 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है।
टीम में डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कत्याल, एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं व विभिन्न थाना प्रभारी ,SOG, cyber team व crime specialist को शामिल किया गया है। BDS डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच हेतु लगाया गया। स्वयं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटनास्थल गहनता से निरीक्षण किया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा अधीनस्थों एवं गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त गठित टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, व विवेचना में वादी तथा गवाहों के बयान घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलॉस की बारीकी से अवलोकन करने पर उक्त घटना में प्रकाश में आये 02 संदिग्ध व्यक्ति क्रमश 1-वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी विथा अकबर सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष, 02- रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह निवासी ईश्वरपुर थाना शीषगढ़ जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष को पूछताछ हेतु कोतवाली हल्द्वानी लाया गया।
पूछताछ अभियुक्तगणः-
पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखबीर सिंह किच्छा निवासी यश सिडाना से मिले और उसने बताया कि वह लाखों का जुआ हारने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा था व उसकी माता का भी स्वास्थ्य खराब चल रहा था। यश सडाना ने कहा कि हल्द्वानी के गोरापडाव में बडे पैमाने में लाखों का जुआ खेला जाता है।
इसलिये उन्होंने मिलकर डकैती की योजना बनायी और लूटी हुई रकम से यश द्वारा जुए में हारी हुई रकम की भरपायी करने और शेष रकम को आपस में बांटने की बात तय हुई। इसके पश्चात इन्होने अन्य लोगों को सम्मिलित किया और घटना से पूर्व घटनास्थल की रैकी करना शुरू कर दिया। इसके उपरान्त अभियुक्तों ने वादी के कार्यालय में नकाबपोश बनकर हथियारों के दम पर योजनाबद्व तरीके से उक्त डकैती की घटना को अन्जाम देकर नकदी, सोने की चैन और मोबाईल लेकर मौके से फरार हो गये। लूटी हुई रकम आपस में बांटकर अपने-अपने ठिकानों को चले गये साथ ही लूटे हुए मोबाईलों को रास्ते में ही फैंक दिया जिससे कि डिजीटल फुट प्रिन्ट्स न मिल सके। दोनों को इनके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) व 317(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अपराध को संगठित तरीके से कारित करने के आधार पर बीएनएस के नये प्रावधानों के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी जिसमें आजीवन कारावास से मृत्यु दण्ड तक का प्रावधान है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी विथा अकबर सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष,
2- रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह निवासी ईश्वरपुर थाना शीषगढ़ जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष
बरामदगी-
- वंशप्रीत से 31000/- 04 जिन्दा कारतूस
- रखवीर सिंह से ₹35000/- एवं एक तमंचा 315 बोर में 04 जिंदा कारतूस
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त रखवीर सिंह उपरोक्त-
1-Fir no- 80/23 धारा 120बी,147,148,149,307, 323, 506 भादवि चा0 थाना केलाखेड़ा
2- Fir no-169/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट चा0 थाना केलाखेड़ा
3- Fir no- 231/24 धारा 109, 115(2), 190,191(2),191(3),351(2), 352 बीएनएसव 25 आर्म्स
एक्ट चा0 थाना दिनेशपुर
4- Fir no- 478/25 धारा 109, 125,190,191(2),191(3),351(2),352, 61 बीएनएस व 25(1)(बी)
आर्म्स एक्ट चा0 थाना रुद्रपुर
5- Fir no- 258/23 धारा 323,427,436,504,506 भादवि0, चा0 थाना-नानकमत्ता।
अभियुक्त वंशप्रीत का आपराधिक इतिहास प्राप्त किया जा रहा है।
पुलिस टीम- थाना पुलिस टीम, SOG, cyber team, crime specialist, BDS/ डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ
पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया गया।
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
