ख़बर शेयर करें -

परिजनों ने अस्पताल पहुंच किया हंगामा

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 में लहराया परचम..

कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी। लेकिन इससे नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले, जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसओजी व हल्द्वानी पुलिस ने 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार.. वीडियो…

एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad