ख़बर शेयर करें -

निकाय चुनाव में आज जहां राजनीतिक दलों के मेयर प्रत्याशियों ने भारी भरकम जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं हल्द्वानी नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने वार्डों में रैली निकाल कर जनता से वोट करने की अपील की, इसी क्रम में वार्ड 35 से भाजपा की अधिकृत पार्षद प्रत्याशी आनंदी देवी और वार्ड 36 से भाजपा की ही मुन्नी बिष्ट ने भी रैली के माध्यम से जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में वोट की अपील की, वार्ड 36 की मुन्नी बिष्ट का कहना था कि पूर्व में भाजपा के मेयर द्वारा हल्द्वानी में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं और इन्हीं विकास कार्यों को आगे ले जाने के लिए वह भी अपने वार्ड से मैदान में उतरी हैं और उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड 36 की जनता उनके साथ खड़ी है, वहीं वार्ड 35 की पार्षद प्रत्याशी का कहना था कि लोगों ने आज तक उन्हें अपना अमूल्य प्रेम दिया है और अब वह पार्षद बनकर लोगों के इस प्रेम का प्रतिफल उन्हें विकास के तौर पर देना चाहती हैं,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad