ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना होना क्षेत्र में लगातार जारी है, कालाढूंगी रोड में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा भाकड़ा नदी पुल के पास उस समय हुआ जब स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 3:13 बजे डायल 112 पर हादसे की सूचना मिली। अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रामडी आनसिंह में बेला तोलिया को जनता का अपार समर्थन, बंशीधर भगत की हुंकार, पांच ग्राम सभाओं में उमड़ा जन सैलाब....

मौके पर पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच भीषण भिड़ंत पाई गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालाढूंगी ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना रावत (20 वर्ष), पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घायल युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़, की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: शीलू कुमार होंगे 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी.. वीडियो…

युवती की मौत से जहां उसके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad