ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हल्द्वानी द्वारा 75% से कम मैपिंग वाले 98 BLO तथा 20 सुपरवाइजरों के काम की समीक्षा की गई। कम मैपिंग के कारणों को जानने तथा फील्ड में आ रही दिक्कतों के संबंध में BLO तथा सुपरवाइजरों से वार्ता की गई। अधिकांश बीएलओ द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बहुत अधिक संख्या में ऐसे मतदाता पाए गए हैं जो की वर्तमान में किसी अन्य क्षेत्र में शिफ्ट हो चुके हैं। जिस कारण मैपिंग का प्रतिशत कम हो रहा है। गौला के किनारे घुमंतू समुदाय के अधिकांश व्यक्तिय अपना 2003 का विवरण उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। जिस कारण उनकी मैपिंग नहीं हो पा रही है।

यह देखिए वीडियो..

नगर मजिस्ट्रेट द्वारा ऐसे व्यक्तियों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं जो कि वास्तव में क्षेत्र में मौजूद नहीं है। ऐसे व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से नियमानुसार हटाये जाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। जिसमें संबंधितों को अनिवार्य रूप से नोटिस तामील करवाने के बाद सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही ऐसे मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों तथा BLA के साथ भी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बहुचर्चित ई.वी.सी.एल. क्रिकेट लीग के फर्जीवाडे का पुलिस ने किया खुलासा.. टीम मालिकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार.. वीडियो...

सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिए जाने के पश्चात ही ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा हल्द्वानी के मतदाताओं, एवं नागरिकों तथा राजनैतिक दलों से अपील की गई कि जिन मतदाताओं द्वारा प्री एसआईआर में अपनी मैपिंग नही कराई गई है वो 28 फरवरी तक अपने क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग कर मैपिंग करवा लें ताकि उनका मताधिकार सुरक्षित रह सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad