हल्द्वानी: शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन हर्षिता बैंकट हॉल निकट ब्लॉक ऑफिस हल्द्वानी में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैंडा उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल तथा दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा वह मीडिया सलाहकार उत्तराखंड सरकार ध्रुव रौतेला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने की। नैनीताल के जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी जी की गरिमामय उपस्थिति बनी रही । कार्यक्रम में तल्ली हल्द्वानी के दो बार के पार्षद मनोज जोशी तथा विभिन्न विकास खंडों से आए खंड विकास अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर जोशी ने किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नैनीताल जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य अतिथि राम सिंह कैंडा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसके पश्चात जनपद महामंत्री सुनील कुमार पंत द्वारा मुख्य अतिथि के सामने एक ज्ञापन पढ़ गया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याएं लिखी गई थी। मुख्य अतिथि द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह मुख्यमंत्री से बात कर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने ग्राम विकास अधिकारियों का संबोधित करते हुए सभी की समस्याओं का जिले स्तर पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी जी की भी गरिमा में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्राम विकास संगठन के अध्यक्ष संजय डबराल द्वारा अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में मुख्य विकास अधिकारी को जिले स्तर पर हो रही समस्याओं का ध्यान आकर्षित कराया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए सभी सहायक खंड विकास अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही ।
सम्मेलन के द्वितीय सत्र में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें चुनाव की नौबत आई अध्यक्ष पद पर संजय डबराल विजय रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक पांडे को 22 मतों से हराया और जिला महामंत्री पद पर सुनील कुमार पंत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश नैनवाल को 19 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर गणेश कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संजय डबराल व सुनील पंत की जोड़ी ने लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष व महामंत्री के पदों पर कब्जा किया।
सम्मेलन में तनवीर असगर , गिरीश पांडे, हर्षित गर्ग, श्वेता सैनी, शुभम अग्रवाल , प्रदीप पंत, महेश्वर अधिकारी, महेश पंत , नवीन कपिल , संजय जोशी, प्रमोद तिवारी, दिनेश दुर्गापाल, रवि नंदन , सौरभ बिष्ट , धीरज पांडे , धीरज जोशी, सुनील चन्याल, भागवत नाथ गोस्वामी , गोपाल दत्त जोशी, विनीत भट्ट, उमेश पलाडिया , उत्तम नाथ गोस्वामी , उत्तम नाथ गोस्वामी पुनीता तोमर , रवि राणा दीपेंद्र शर्मा , राजेंद्र सिंह राणा , लीलाधर आर्य सहित जनपद के सभी ग्राम विकास अधिकारी व सहायक खंडविका अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
