ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: दिल्ली में धमाके के बाद नैनीताल जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बुधवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाला। उन्होंने जनता को सुरक्षा का आश्वासन दिया और फोर्स को ब्रीफ कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के बाद पूरे जिले में एक साथ सघन चेकिंग शुरू की गई। अन्तर्जनपदीय बॉर्डर के वैरियर पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं को जांचा गया। बीडीएस टीमों ने सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों की गहराई से जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां भूकंप के झटकों से हड़कंप! मॉक ड्रिल.. देखिए वीडियो…

एसएसपी के नेतृत्व में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अमित कुमार, रामनगर में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और लालकुआं में क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाया।

सभी होटलों, ढाबों, फड़-फेरी वालों और किरायेदारों के सत्यापन अभियान को भी गति दी गई है।

एसएसपी ने कहा, जिले में कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को ठहरया दोषी! सुनाई यह सजा…

एसएसपी ने समस्त पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad