ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड : 19 वी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर-13 ओपन वर्ग में हल्द्वानी के कनव गुप्ता विजयी हुए हैँ, जबकि बालिका वर्ग में देहरादून की लक्षिता एस चौधरी चैंपियन बनी, बालिका वर्ग के फाइनल खेले गए। बालिका वर्ग में लक्षिता एस चौधरी (देहरादून) ने चार में से चार अंक लेकर प्रथम स्थान व तान्या पांडे उधम सिंह नगर ने चार में तीन अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक भरत गोयल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। देवभूमि चैस एसोसिएशन की ओर से लालपुर के भारतीयम इंटर नेशनल स्कूल में नौ दिवसीय 19 वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हुई जिसमें 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में कनव गुप्ता हल्द्वानी ने पांच में साढ़े चार अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर देवभूमि चैस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad