ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत खुले क्षेत्र में कूड़ा ना फेंकने की अपील के बावजूद भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाईवे के नजदीक कूड़ा फैलाए जाने का मामला सामने आया है, इस मामले को लेकर नगर निगम FIR दर्ज कराने की कार्यवाही कर रहा है, नगर निगम हल्द्वानी द्वारा हाईवे पर विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के बावजूद भी हल्द्वानी – रामनगर रोड पर कमलवॉगांजा के नजदीक सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य तरह का कूड़ा डाला गया है जिसको लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ f.i.r. दर्ज कराई जा रही है, कमलवॉगाजा इलाके में शिकायत मिलने के बाद नगर हल्द्वानी में पूरी टीम के साथ इलाके का निरीक्षण किया तो पाया गया है कि हाईवे के किनारे किनारे सिंगल यूज़ प्लास्टिक, थर्माकोल और अन्य तरह का कूड़ा फेंका गया है, नगर निगम की टीम ने मौके से कूड़े को हटा दिया है लेकिन नगर आयुक्त खुले में कूड़ा फेंकने को लेकर काफी सख्त रवैया अपना रहे हैं नगर आयुक्त के मुताबिक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है, नगर अट हल्द्वानी ने नगर निगम क्षेत्र में रह रहे लोगों से अपील की है कि नगर निगम की गाड़ियों के अलावा कहीं भी अन्यत्र कूड़े को ना फेंका जाए, खुले में कूड़ा फेंकने की शिकायत पाई गई तो संबंधित व्यक्ति, फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad