ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 मार्च 2026 कर दी गई है। यह निर्णय University Grants Commission – Distance Education Bureau (UGC-DEB) द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में लिया गया है।

विश्वविद्यालय के प्रभारी प्रवेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विद्यार्थियों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रवेश की अंतिम तिथि का विस्तार किया गया है, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकें।

यह भी पढ़ें 👉  भावली: कैंची धाम मार्ग पर खड़ी कार में लगी आग.. वीडियो...

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केंद्रों, क्षेत्रीय केंद्रों एवं संबंधित विद्याशाखाओं से अनुरोध किया है कि वे विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन करते हुए उनका समय से प्रवेश सुनिश्चित करें। साथ ही अध्ययन केंद्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को भी अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश (री-एडमिशन/नवीनीकरण) लेने के लिए समय रहते सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लखपति दीदियों की आत्मनिर्भरता का उत्सव: एनआरएलएम अंतर्गत ‘लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026’ का डीएम द्वारा लोकार्पण

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad