ख़बर शेयर करें -
  • सतर्कता टीम की कार्रवाई से हड़कंप, भूमि तस्दीक व बैनामा कार्य में कर रहा था भ्रष्टाचार

बागेश्वर। जिले में सतर्कता टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीन सिंह टाकुली, जो वर्तमान में डंगोली (तहसील गरुड़) में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है, को भूमि की तस्दीक और बैनामा प्रक्रिया के नाम पर 5,000 रुपये की अवैध धनराशि लेते समय पकड़ा गया। शिकायतकर्ता मनोज सिंह, निवासी ग्राम स्याली, ने टीम को अवगत कराया था कि उपनिरीक्षक द्वारा कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad