ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जिले में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। पूर्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में दो महिलाओं को मौत के घाट उतारने के बाद आज रविवार को धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में गुलदार ने दिनदहाड़े गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र को निवाला बना लिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की मूवमेंट दिखाई दे रही है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की‌‌।

वहीं घटना के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला को तेंदुए के मारे जाने की सूचना है। वन विभाग और पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मजदूरों को पुलिसकर्मी की कार ने रौंदा! तीन गंभीर घायल..वीडियो...
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad