ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी मे आज विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध सहकारी संघ ने दुग्ध दिवस को उत्सव के रूप मे मनाने की घोषणा की है, 4 जून तक ये उत्सव मनाया जायेगा, नगर निगम हल्द्वानी के 60 वार्डों के हर घर मे दुग्ध संघ 64 टीमें उतारने जा रहा है जो आँचल ब्रांड को एक नयी पहचान देने का काम करेंगी, मकसद होगा की आँचल ब्रांड को एक नई पहचान मिले, उत्तराखंड की जनता आँचल ब्रांड और उसकी शुद्धता पर भरोसा करें, नैनीताल दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि विभागीय मंत्री सौरव बहुगुणा के निर्देशों के मुताबिक आंचल ब्रांड को उत्तराखंड के हर घर तक पहुंचाना है जिससे उत्तराखंड की जनता अपने स्वास्थ्य और सेहत के आंचल ब्रांड पर भरोसा करके अच्छा निर्णय ले सके, उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ के इस निर्णय से पशुपालक और किसानों को मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि हमें इस बात की चिंता करनी होगी की आंचल ब्रांड को उत्तराखंड में एक नई पहचान कैसे मिले,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad