ख़बर शेयर करें -

एसएसपी ने कहा कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो

नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।

रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा द्वारा कर्तव्यहीनता, नशे में वाहन चलाकर तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास 3 लोगों को टक्कर मारने की घटना कारित कर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया गया। मामले का एसएसपी नैनीताल ने संज्ञान लेकर
शुक्रवार को उक्त कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। एवं आरोपी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऐसे ही पारंपरिक त्योहारों में घी संक्रांति मनाई जाती है।

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश:पुलिस एक अनुशासित बल है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून का उल्लंघन करने की कोई भी घटना सामने आती है, तो उसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: केदारनाथ और बद्रीनाथ में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित..

दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध तत्काल कठोर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad