ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: साल 2025 खत्म होने में दो दिन शेष हैं. नया साल 2026 में बहुत ग्रहों के गोचर, विशेष रूप से शनि, बृहस्पति, राहु और केतु की चाल से व्यक्तिगत जीवन, करियर, बिजनेस, परिवार और स्वास्थ्य जैसे तमाम क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा. साल की शुरुआत में कई महासंयोग बन रहे हैं जैसे गजकेसरी, मालव्य, बुधादित्य और शुक्रादित्य योग बनेंगे जो राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे।

ऐसे में 2026 किन राशियों के लिए खुशखबरी लाएगा यहां जानें..

तुला राशि – साल 2026 में तुला राशि वालों के लिए खुशियों का पिटारा खुलने वाला है. खासकर मीडिया, लेखन, कम्युनिकेशन के क्षेत्रों से जुड़े लोग और स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा. आपके फैसले आपके पक्ष में रहेंगे. करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और प्रमोशन भी संभव है. पुराने निवेश अब नए साल में फायदा पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश! तीन आरोपी गिरफ्तार..

वृषभ राशि – आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ दिखाई देगा. स्थिरता, बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति इस साल की बड़ी खूबियां रहेंगी. करियर और वित्त दोनों में आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा, जिससे पूरा साल स्थिर और प्रगतिशील महसूस होगा. बस खर्चों पर लगाम लगाकर रखें. पिछला कठिन समय धीरे-धीरे खत्म होगा, अपने काम पर फोकस करें परिणाम सकारात्मक दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: SIR को लेकर आमजन की समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट को विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कराया अवगत

कुंभ राशि – कुंभ राशिवालों के लिए 2026 घर या जमीन खरीदने का अच्छा समय रहेगा. शनि की अनुकूल स्थिति धन संचय में सहायक होगी. साल के दूसरे भाग में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी. यदि आप पहले से योजना बनाएं और निर्माण कार्य में जल्दबाजी न करें, तो संपत्ति खरीदने का आपका सपना इस वर्ष अवश्य पूरा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad