ख़बर शेयर करें -

-लोकसभा चुनाव की दृष्टि से, आगामी 2 अप्रैल 2024 को, रुद्रपुर में, माo प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की आयोजित होने वाली रैली के निमित्त एक अति आवश्यक योजना रचना बैठक, आज दिनांक 30 मार्च 2024, प्रातः 11:00 बजे भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में संपन्न हुई, बैठक में सभी जिला पदाधिकारी की उपस्थिति मंडल अध्यक्ष और प्रभारी उपस्थित रहेबैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने की उन्होंने कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का कार्यक्रम को लेकर हम यहां बैठे हैं कार्यक्रम भव्य दिव्य हो और मोदी जी के रूद्रपुर आने से नैनीताल ऊधम सिंह नगर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उर्जा का संचार है कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने जनता तक मोदी जी की बात पहुंचाने के लिए हमारा हर कार्यकर्ता जुट गए हैं यह हमारा सौभाग्य है की हमारे कुमाऊं लोकसभा नैनीताल ऊधम सिंह नगर को प्राप्त हुआ है।लोकसभा चुनाव प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल जी ने आज कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली और संगठन के कार्यों का लेखा-जोखा लिए और उन्होंने कहा हमें गर्व होना चाहिए की विश्व के सबसे बड़े नेता का उद्बोधन हमें अपनी लोकसभा में सुनने को मिलेगा जनता बहुत उत्साहित हैं और हमारे हर कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में और भव्य आयोजन में तन मन से जुट गया है हमें गर्व है की हमारे नेता हमारे मनोबल को बढ़ाने व कार्यकर्ता के मन में जोश भरने का काम करतें है अब हमें भी मोदी जी के लिए और हमारे प्रत्याशी अजय भट्ट जी के लिए और उनके कामों को समाज के पटल पर रखकर 400पार के लक्ष्य को प्राप्त करना हैमंच में मौजूद रहे रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बिष्ट,मंच संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली ने कियाकार्यक्रम में मौजूद रहे भगवान तिवारी,कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, भुवन भट्ट, विनीत अग्रवाल, प्रताप सिंह बौरा,हरिमोहन अरोड़ा, लाखन निगल्टिया, विक्रम जंतवाल,किशोर जोशी, अल्का जीना, धीरज पाण्डे, दीपक सनवाल, राजेंद्र ढैला,मदन जोशी,आदि लोग मौजूद रहे…..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad