ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में लापरवाही के चलते सुर्खियों में रहने वाले चंदन हॉस्पिटल में एक बार फिर उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया, जब एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, एक मरीज के अस्पताल में भर्ती किए जाने के दौरान उसे मृत दिखाते हुए फाइल तैयार किए जाने का आरोप लगाया गया।

यह देखिए वीडियो..

इस मामले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान हंगामा और तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही गंभीर है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हंगामे की सूचना मिलते ही ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद छात्रों को समझाने के लिए पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मे होंडा ने लांच की नई 2025 एसपी,125, बाइक एडवांस,नया सफर होगा शुरू......

वीडियो..

स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी रहे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से पूरे मामले में सफाई पेश की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad