ख़बर शेयर करें -

रामनगर पुलिस की टीम ने प्रोफेसनल पुलिसिंग से सुलझाई 02 सनसनीखेज हत्याओं की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं का त्वरित अनावरण करने तथा संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत बीते दिनों रामनगर क्षेत्र में घटित 2 हत्याओं का पुलिस ने खुलासा मिया है। वहीं तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रथम हत्या प्रकरण.. प्रीति हत्याकांड वीडियो..

दिनांक 11-11-25 को वादिनी सुनीता देवी पत्नी करन सिंह नि. हरकिशन थाना रेहड जिला बिजनौर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी कि उनकी पोती प्रीति की उसके पति अक्षय कुमार द्वारा गला दबाकर हत्या की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर एफ०आई०आर० नं० 399/25 बारा 103(1) बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया। कोतवाली रामनगर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि अवैध संबंधों के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अभि० को गिरफ्तार कर मा०न्या० के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Rain alert: पत्तों की तरह बह गई कार....

गिरफ्तार अभियुक्त हत्यारोपी- अक्षय कुमार पुत्र भुवन चन्द्र नि० कैलाशो रानी बावला सूरज मेडिकल के पास छतरी चौराहा काशीपुर उयन सिंह नगर।

द्वितीय हत्या प्रकरण.. सलीम हत्याकांड.. वीडियो…

दिनांक 13.11.2025 को वादी रियाज पुत्र सलीम अली निवासी फौजी कालोनी रामनगर जिला नैनीताल ने कोतवाली रामनगर पर तहरीर दी कि दिनांक 12.11.2025 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पिता सलीम के सिर पर वार कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर एफ०आई०आर० नं० 401/25 धारा 103 (1) बी०एन०एस० बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मामले में प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा टीम गठित कर सुरगरसी पतारसी करते हुए उक्त घटना में आरोपी मृतक के ही पुत्र 1- नईम पुत्र सलीम निवासी ग्राम महेशपुर थाना भगतपुर टांडा जिला मुरादाबाद उ०प्र० 2- नाजिम पुत्र सलीम निवासी ग्राम महेशपुर थाना भगतपुर टांडा जिला मुरादाबाद उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी स्कूटी! तीन युवकों की दर्दनाक मौत..

पूछताछ पर अभियुक्तों हत्यारोपीयों ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अभि०गणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद* किया गया। अभि० को गिरफ्तार कर मा०न्या० के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad