नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने लगभग 64.80 लाख रुपये कीमत की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 16.11.2026 को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मण्डी क्षेत्र में स्थित पी0डब्लू0डी0 गेट के पास में 01 अभियुक्त को कुल 216 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआऱ-392/26, धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- सतीश कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना-डिवाई, जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0, उम्र-30 वर्ष।
पूछताछः- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह हल्द्वानी बडी मंडी में सब्जी का काम करता है। पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के किसी व्यक्ति के कहने पर बुलन्दशहर से स्मैक खरीदकर लाया था।
आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त हिमांचल प्रदेश से एन0डी0पी0एस0 के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। जिसका पूर्ण विवरण ज्ञात किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण- कुल 216 ग्राम स्मैक कीमत लगभग-64.80 लाख रू0
गिरफ्तारी टीम-
- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार- प्रभारी चैकी मण्डी
- उ0नि0 मनोज कुमार- प्रभारी चैकी टी0पी0 नगर
- हे0कानि0 कुन्दन कठायत-SOG
- हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला- SOG
- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा- SOG
- कानि0 भानू ओली–SOG
नोटः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को इस सराहनीय कार्य हेतु 2,000 रू0 से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
