ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: शुक्रवार को स्वराज आश्रम में महानगर कांग्रेस द्वारा पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती और बाल दिवस हर्षोल्लास संग मनाया गया।

जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि नेहरू जी का सपना एक ऐसे भारत का था जहाँ प्रत्येक बच्चा शिक्षित, सुरक्षित और सम्मानित वातावरण में आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: बीते 4 दिनों से लापता दीपक का शव बरामद.. पुलिस ने खाई में उतरकर किया.. वीडियो...

ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट और हेम चंद्र पांडे ने कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चों को राष्ट्र की असली शक्ति मानते थे। उनके अनुसार बच्चों का शिक्षा, संस्कार, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण पाना किसी भी राष्ट्र की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दी हल्द्वानी को 132 करोड़ 55.56 लाख की बड़ी सौगात! 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास.. वीडियो...

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने कहा कि बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को पुनः स्मरण करने का अवसर है।

कार्यक्रम में गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र उपाध्याय, अमित रावत गिरीश पांडे, बबलू बिष्ट, शाद अली, संजू उप्रेती, ताहिर अली मोहम्मद यूनुस आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad