ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: विश्व प्रसिद्ध आदि कैलाश/ ओम पर्वत यात्रा आज से शुरू हो गई है, आदि कैलाश यात्रा का पहला दल आज हल्द्वानी काठगोदाम के KMVN गेस्ट हाउस से रवाना हुआ, KMVN काठगोदाम से GM ने आदि कैलाश यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व यात्रा करने आए श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि पहले दल में 49 यात्री हैं जिसमें 31 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं, ये दल 8 दिन में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के साथ-साथ कुमाऊँ मंडल के मंदिरों के दर्शन कर वापस आएंगे। अब तक कुल 488 लोगों ने इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, KMVN द्वारा यात्रियों की सुख सुविधा रहने और खाने की पूरी व्यवस्था यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावो में की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad